{"_id":"6a552d427d4c162eb00b01a2","slug":"monkey-bit-two-people-including-innocent-lhooluhan-deoria-news-c-208-1-deo1035-186754-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बंदर ने मासूम समेत दो लोगों को काटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बंदर ने मासूम समेत दो लोगों को काटकर किया लहूलुहान
Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र में एक लाल मुंह वाले बंदर ने आतंक मचा रखा है। कुछ दिन पहले इस बंदर ने कस्बे सहित तरकुलवा, मदारीपट्टी, दुबेटोला, पक्खन टोला, कारी टोला आदि गांवों और आसपास के स्कूलों में करीब 40 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है।
सोमवार को बंदर ग्राम वृंदावन में एक मासूम समेत दो लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी तरकुलवा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बंदर ने वृंदावन गांव के दिनेश सिंह (50) पर हमला कर दिया। बंदर ने उनके सिर को काटकर जख्मी कर दिया। परिजन दिनेश को अस्पताल ले जाने का प्रबंधक कर ही रहे थे, तब तक पड़ोस की आंचल (7) पुत्री लालसा वर्मा के ऊपर टूट पड़ा।
आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े तब तक उसने आंचल का मुंह नोच लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदर पड़वाने की मांग की है।
रेंजर अनुपमा मौर्या ने बताया कि बंदर के आतंक की सूचना मिली है। गांव के प्रधान/प्रशासक से संपर्क कर उसे पकड़वाने का प्रयास किया जाएगा।