फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Monkey attacked inspector got eight stitches in deoria

Deoria News: बंदर ने दरोगा पर किया हमला, आठ टांके लगे; 24 से अधिक लोग हो चुके हैं घायल

Wed, 19 Jul 2023 03:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2023 03:37 PM IST
सार

देवरिया जिले में सलेमपुर कोतवाली आए एक दरोगा पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Monkey attacked inspector got eight stitches in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के शिवरात्रि मेला में स्पेशल ड्यूटी करने सलेमपुर कोतवाली आए एक दरोगा पर मंगलवार सुबह बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मझौलीराज नगर पंचायत के अंतर्गत बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में सावन के माह में काफी तादात में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे लेकर कोतवाली पुलिस के अलावा बाहर से भी फोर्स मंगाई जाती है। तीन दिन पूर्व शिवरात्रि मेले को लेकर बाहर से फोर्स आई थी। जिसमें अंडर ट्रेनिंग दरोगा राजेश कुमार (46) पुत्र स्व. श्याम लाल ड्यूटी करने आए थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप टीम इवेंट में आदित्या ने मनवाया अपना लोहा, जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह कोतवाली थाना क्षेत्र के हरैया वार्ड में चाय पीने गए। चाय पीने के बाद वह थाने के तरफ आ रहे थे। इसी बीच बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके दाहिने बांह में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टर ने घायल दरोगा को आठ टांका लगाने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed