फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   monitoring team constituted for bye election

उपचुनाव को लेकर निगरानी टीम गठित, मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 01 Oct 2020 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
monitoring team constituted for bye election
उपचुनाव को लेकर निगरानी टीम गठित, मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित किशोर ने 337- देवरिया विधानसभा के उप चुनाव में निर्वाचन कार्य के पारदर्शी एवं सफल निष्पादन के लिए आयोग के निर्देश पर स्थैटिक निगरानी टीम गठित की है। उन्होंने टीम को अपने कार्य दायित्वों को पूरी निष्ठा से संपादित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा है कि निगरानी टीम अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली, नकदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु, शस्त्रों, असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखेगी। टीम अपना लोकेशन समय-समय पर परिवर्तित करेगी। जांच के दौरान यदि प्रत्याशी, उसके एजेंट या पार्टी कार्यकर्ताओं के किसी वाहन में 50 हजार से अधिक नकदी पाई जाती है या वाहन में पोस्टर, निर्वाचन सामाग्री या कोई ड्रग्स, शराब, हथियार, 10 हजार रुपये के अधिक मूल्य की उपहार वस्तुएं ले जायी जा रही हैं व वाहन में कोई अन्य गैर कानूनी वस्तुएं पायी जाती हैं तो जब्त कर लिया जाएगा। जांच के कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। टीम प्रतिदिन रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को देगी। टीम निर्वाचन के अधिसूचना के दिन से प्रचालित होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कोतवाली अंतर्गत कसया ढाला, मेहड़ा पुरवा, बेलडाड़ मोड़ एवं रुद्रपुर मोड़ पर पिकेट्स, चेकपोस्ट लगेगा। गौरी बाजार थाना अंतर्गत खरोह पुल पर चेकपोस्ट स्थापित होगा। इन चार चेक पोस्टों पर प्रभारी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उनके साथ चार-चार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जो हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। कसया ढाला चेकपोस्ट के प्रभारी मजिस्ट्रेट रामबेलास सिंह, मेहड़ा पुरवा के लिए हृदयानंद, बेलडाड़ मोड़, रुद्रपुर मोड़ के लिए विनोद कुमार सिंह तथा खरोह पुल चेकपोस्ट के लिए ध्रुुव नारायण सिंह सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को प्रभारी मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed