{"_id":"6a0b548992f42ea1e40619ff","slug":"money-and-bracelets-stolen-from-womans-purse-as-she-boarded-an-e-rickshaw-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-182193-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ई-रिक्शा में बैठते ही महिला के पर्स से उड़ाए रुपये और कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ई-रिक्शा में बैठते ही महिला के पर्स से उड़ाए रुपये और कंगन
Mon, 18 May 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के एसएस मॉल के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला का पर्स खोलकर रुपये और बच्ची की चांदी के कंगन चोरी करने वाली तीन महिलाओं को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दी गईं। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बालेपुर निवासी सना परवीन पत्नी मोहम्मद तबरेज शनिवार की शाम छह वर्षीय बेटी समायरा के साथ सलेमपुर में आंख दिखाने आई थीं। दवा कराने के बाद वह घर जाने के लिए एसएस मॉल के पास ई-रिक्शा पर बैठीं। आरोप है कि इसी दौरान उनका पर्स खुल गया और उसमें रखे 1250 रुपये चोरी हो गए। बच्ची के हाथ से चांदी के कंगन भी चोरी कर लिए गए। महिला ने शक होने पर शोर मचाते हुए ई-रिक्शा रुकवाया। आसपास मौजूद लोगों ने तीन महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक महिला के पास से 500 रुपये, दूसरी के पास से 500 रुपये तथा तीसरी महिला के पास से 250 रुपये और बच्ची की चांदी के कंगन बरामद हुए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों महिलाओं को थाने लाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़ित की शिकायती पत्र पर बिहार प्रांत के भोजपुर जिले के आरा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहा निवासी तमन्ना पत्नी विशाल पासी, रूपमती और रिधिमा पर चोरी का प्राथमिकी दर्ज की।
कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी हुए सामान बरामद कर लिए गए हैं। तीनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।