फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mona pandey topper in cbse 10th

केंद्रीय विद्यालय चेरो की मोना पांडेय सीबीएसई 10वीं में किया टॉप

Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
mona pandey topper in cbse 10th
केंद्रीय विद्यालय चेरो की मोना पांडेय सीबीएसई 10वीं में किया टॉप
विज्ञापन

देवरिया/सलेमपुर। केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर की छात्रा मोना पांडेय ने सीबीएसई दसवीं में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। प्राचार्य रजनीश त्रिपाठी ने अंग वस्त्र देकर छात्रा को सम्मानित किया। ब्लॉक के बरठी गांव निवासी मोना पांडेय के पिता संतोष पांडेय अध्यापक हैं। जबकि माता अंजना पांडेय गृहिणी हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय की ही छात्रा प्रिया सिंह को 94.6, आशुतोष पांडेय 93, रिषिका पटेल 93, जिशान खान, ऐश्वर्या पांडेय, 92.2, अनुज खरवार 91.2, प्रणव मौर्या 91, रितेश कुमार यादव को 90 प्रतिशत अंक मिले हैं।
सीबीएसई के परिणाम से छात्रों के चेहरे खिल गए हैं। जेके मित्तल अकादमी 12वीं के छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। नीतीश मद्धेशिया ने 95.8, अनन्या श्रीवास्तव ने 95.4, तनुष्का यादव ने 94.6, अभिषेक कुमार सिंह ने 94.2, अनुष्का त्रिपाठी ने 92.6, श्रुति तिवारी ने 92, काजल सिंह ने 91.8, अंशु शुक्ला ने 87, निखिल ने 86.8, वासु श्रीवास्तव ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इनकी सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति के आयुष व रित्तिका मित्तल ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर दुबे ने कहा कि विद्यालय के वातावरण को और बेहतर करने का प्रयास जारी रहेगा। उधर, भाटपाररानी क्षेत्र के जेडीएस स्कूल जेतपुरा की छात्रा जागृति सिंह ने सर्वाधिक 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा ईस्टर्न कैंब्रिज स्कूल महुआबारी भाटपाररानी की खुशबू यादव ने 91.4% रोहित कुमार यादव ने 88.8 तथा आंचल पटेल ने 83.2% अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

मईल के कैंब्रिज इंटरनेशनल के छात्रों का दबदबा
मईल। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के सीबीएसई 12वीं में ब्यूटी सिंह 96.4 प्रतिशत, श्रेयांश यादव 95.8, अंकित कुशवाहा 95.4, अमृत यादव 94.6, नन्हें वर्मा 94, शम्स परवेज 92.8, आकांक्षा कुशवाहा 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य सुषमा चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed