फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   model booth of noonkhar

Deoria News: नूनखार में बना बूथ कर रहा था आकर्षित

Sun, 02 Jun 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
model booth of noonkhar
उच्च प्राथमिक विद्यालय नूनखार के अति संवेदनशील प्लस बूथ को फूलों से सजाया गया। संवाद
इस गांव का अति संवेदनशील प्लस बूथ माना जाता है
विज्ञापन

फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नूनखार के मतदान केंद्र पर सबसे हटकर व्यवस्था देखने को मिली। मेन गेट को फूलों से सजाया गया था। इसके अलावा बूथों पर जाने के लिए गैलरी बनाई गई थी, ताकि मतदाताओं को धूप न लगे। यह बूथ अति संवेदनशील प्लस माना जाता है।

लोकसभा देवरिया अंतर्गत नूनखार उच्च प्राथमिक विद्यालय पर चार बूथ बनाए गए थे। क्रमशः बूथ संख्या 225-226-227-228 बना हुआ था। सभी बूथों पर गैलरी बनाकर आकर्षक तरीके से उन्हें सजाया गया था। इतना ही नहीं जगह-जगह मतदान करा रहे मतदान कर्मियों के लिए पंखे के अलावा कूलरों की भी व्यवस्था की गई थी। कुछ दूरी से ही यह बूथ मतदाताओं और वहां पहुंचने वाले अधिकारियों को आकर्षित कर रहा था। जो भी नूनखार बूथ पर पहुंचा। वह सभी बूथों पर जरूर घूमकर देखा। क्षेत्र में अन्य जगहों की अपेक्षा सबसे बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिली। अधिकारी तो वहां के बूथों को सजाया देख मिसाल देने लग रहे थे। हालांकि, नूनखार बूथ अति संवेदनशील प्लस बूथ में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed