{"_id":"63ff1c3c5cb77dfbf40082c3","slug":"mobile-team-caught-young-man-appearing-for-exam-instead-of-another-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था युवक, सचल दल ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा था युवक, सचल दल ने पकड़ा
Wed, 01 Mar 2023 03:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Mar 2023 03:04 PM IST
सार
केंद्र व्यवस्थापक राघवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच में युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया है। प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका जमा करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली में बुधवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को सचल दल ने पकड़ लिया। प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका जमा कराने के बाद केंद्राध्यक्ष ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी से शिकायत के बाद की गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रथम पाली में बुधवार सुबह हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी। भटनी के बापू राष्टीय इण्टरमीडिएट कॉलेज पोखरापार में एक युवक अपने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। निरीक्षण के दौरान आंतरिक सचल दल ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने अपना नाम पीयूष शर्मा निवासी रायबारी घांटी बताया। वह परीक्षार्थी वीर बहादुर यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सचल दल की कार्रवाई के बाद केंद्राध्यक्ष ने युवक से प्रश्न व उत्तर पुस्तिका जमा करा ली।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक राघवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच में युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया है। प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका जमा करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।