{"_id":"696e77353688223df40390b3","slug":"mnrega-bachao-yatra-welcomed-in-gauri-bazaar-deoria-news-c-208-1-deo1009-172986-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गौरी बाजार में मनरेगा बचाओ यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गौरी बाजार में मनरेगा बचाओ यात्रा का स्वागत
Mon, 19 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। मनरेगा कानून को कमजोर किए जाने के विरोध में निकाली जा रही मनरेगा बचाओ यात्रा का सोमवार को बैतालपुर और गौरीबाजार में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों के साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके आंदोलन को समर्थन दिया। बैतालपुर बाजार में समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव, तेज प्रताप जायसवाल, राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल युवाओं से मुलाकात कर उनके मुद्दों को जायज बताया। वहीं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी और रामाशीष साहनी ने भी गौरी बाजार व बैतालपुर बाजार पहुंचने पर यात्रा का स्वागत करते हुए समर्थन व्यक्त किया।
यात्रा में शामिल गांधीवादी युवाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने वीबीजीरामजी जैसे मजदूर विरोधी प्रावधानों के जरिए मनरेगा कानून को समाप्त कर दिया है। संसद में बिना पर्याप्त बहस और स्टैंडिंग कमेटी की जांच के मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
यात्रा में शामिल गांधीवादी युवाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने वीबीजीरामजी जैसे मजदूर विरोधी प्रावधानों के जरिए मनरेगा कानून को समाप्त कर दिया है। संसद में बिना पर्याप्त बहस और स्टैंडिंग कमेटी की जांच के मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया। संवाद
विज्ञापन