फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLC Voting live telecast

यू ट्यूब पर मतदान का लाइव प्रसारण

Thu, 03 Mar 2016 12:09 AM IST
विश्व विजय त्रिपाठी/देवरिया
विश्व विजय त्रिपाठी/देवरिया Updated Thu, 03 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

चुनाव आयोग स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में इस बार मतदान का लाइव टेलीकास्ट यू ट्यूब के जरिए कर रहा है। आयोग प्रदेश के 28 सीटों पर तीन मार्च को होने वाले मतदान का वेब प्रसारण कराएगा।

इसके लिए सभी मतदान स्थलों पर वेब कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा मतदान स्थल की वीडियोग्राफी भी होगी। इसे मतदान स्थल के बाहर बड़े टीवी स्क्रीन पर केबल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एमएलसी चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे पत्र में मतदान के दिन वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में तकनीकी समिति का गठन किया गया है। तकनीकी समिति में एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और बीएसएनएल के एक प्रतिनिधि को रखा गया है।

एसडीएम राकेश सिंह ने बताया कि मतदान स्थल पर वेब कैमरा लगा दिया गया है। इस कैमरे से पोलिंग बूथ की समस्त गतिविधियों को एनआईसी और चुनाव आयोग के वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगा।

आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थल की वेब कास्टिंग के दौरान मतदान और मतपत्रों की गोपनीयता भंग नहीं की जाएगी।

वेब कैमरे से ली गई तस्वीरें यू ट्यूब पर अपलोड की जाएंगी। इंटरनेट की सुविधा पहले से मौजूद होने से मतदान की वेब कास्टिंग के लिए अलग से इंटरनेट का उपयोग नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed