फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLC Election today

एमएलसी चुनाव में मतदान आज

Thu, 03 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 03 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

एमएलसी स्थानीय प्राधिकारी पद के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। देवरिया और कुशीनगर के 4962 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान का दौर चलेगा। बुधवार की शाम तक पोलिंग पार्टी मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं। 

एमएलसी स्थानीय प्राधिकारी पद के लिए पांच प्रत्याशियों नेे ताल ठोकी है। समाजवादी पार्टी से रामअवध यादव, बसपा से अजीत शाही उर्फ अजीत वीर विक्रम सिंह, भाजपा से सुनील सिंह, पंचायत प्रतिनिधि महासंघ की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चतुरानन ओझा और सेवानिवृत्त डीपीआरओ जनार्दन शाही चुनाव मैदान में हैं।

अजीत शाही जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों जिलों के 4962 मतदाता है। इसमें 2909 पुरुष और 2053 महिला हैं। दोनों जिलों में 32 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed