फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mlc dharmendra singh warm welcomed

एमएलसी धर्मेंद्र सिंह का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
mlc dharmendra singh warm welcomed
एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह का भाजपा के लोगों ने सुभाष चौक पर किया स्वागत। - फोटो : DEORIA
एमएलसी धर्मेंद्र सिंह का भाजपाइयों ने किया स्वागत
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद रविवार को प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता को सम्मान केवल इसी पार्टी में मिलता है। इसका प्रमाण है कि मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बना दिया।
सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। बूथ समिति का सदस्य भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने की और संचालन जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, विधायक जयप्रकाश निषाद, डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, सभा कुंवर, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एसएन सिंह आदि मौजूद रहे। जबकि खरोह चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्वागत किया। गौरी बाजार चौराहे पर बृजेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, बैतालपुर में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सुभाष चौक पर नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed