{"_id":"678d509dbcb1c0fbba0c12df","slug":"mla-and-sdm-reached-parsia-ahir-and-gave-assurance-that-land-will-not-be-acquired-deoria-news-c-208-1-deo1004-145197-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परसिया अहिर पहुंचे विधायक व एसडीएम दिया आश्वासन, नहीं होगा भूमि अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परसिया अहिर पहुंचे विधायक व एसडीएम दिया आश्वासन, नहीं होगा भूमि अधिग्रहण
Mon, 20 Jan 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/सोनूघाट। परसिया अहिर में महायोजना 2031 से प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को राहत देने के बाद रविवार को सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी व सदर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने गांव में पहुंचे। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। महायोजना के तहत पार्क, खेल का मैदान, औद्योगिक प्लांट लगाने के लिए जमीन का चिह्नांकन करते हुए कई गांव को ग्रीन जोन में शामिल किया गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने अधिग्रहण से राहत दे दी। जमीन के बेचने की भी अनुमति मिल गई। इसके बाद भी ग्रामीण ऊहापोह में थे। इसकी जानकारी मिलने पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, सदर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। विधायक व एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि देवरिया महायोजना 2031 के लिए निकट भविष्य में भूमि अधिग्रहण की कोई योजना न पहले थी और न ही निकट भविष्य में है।
ग्रामीण पूर्व की भांति अपनी भूमि का क्रय-विक्रय बिना किसी रोक के कर सकते हैं। साथ ही कृषि कार्य करने पर भी किसी तरह की बंदिश नहीं है। सदर विधायक व एसडीएम ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े अफवाहों का खंडन किया। सदर एसडीएम ने कहा कि जमीन की जुताई-बुआई करने में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं होंगी, बैनामा के समय आरक्षित शब्द का उल्लेख करना होगा। प्रधान से उन्होंने कहा कि अपने लेटर पैड पर मांगों को लिखकर मुख्यमंत्री के नाम से दीजिए, हम लोग शासन तक आपकी बातों को पहुंचाएंगे। सदर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन स्तर पर अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर यदुवंश मिश्र, फड़ीस मिश्र, पिंटू तिवारी, सोनू तिवारी, राकेश तिवारी, संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।