{"_id":"6235b818943fda2aff06807a","slug":"missing-student-body-found-in-rapti-river-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: राप्ती नदी में उतराता मिला गायब छात्र का शव, होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: राप्ती नदी में उतराता मिला गायब छात्र का शव, होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था रोहित
Sat, 19 Mar 2022 04:31 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:31 PM IST
सार
सूचना पर मदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान रोहित पुत्र रामप्रवेश के रुप में हुई। रोहित के मौत की जानकारी होने पर मां लक्खी देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
मृतक छात्र रोहित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद स्थित बरहज क्षेत्र के महेन स्थित राप्ती नदी में शनिवार की सुबह एक शव उतराता मिला। जिसकी शिनाख्त महेन गांव निवासी और बीए प्रथम वर्ष के छात्र रोहित मद्धेशिया (21) पुत्र रामप्रवेश के रुप में हुई। परिजनों के अनुसार रोहित शुक्रवार को साथियों के साथ होली खेलने के बाद नदी की ओर स्नान करने गया था। जो वापस घर नहीं आया। हालांकि घरवालों ने काफी तलाश किया था। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
राप्ती नदी की ओर गए कुछ लोगों ने एक शव उतराता देखा। जानकारी होने पर गांव के लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर मदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान रोहित पुत्र रामप्रवेश के रुप में हुई। रोहित के मौत की जानकारी होने पर मां लक्खी देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। रामप्रवेश छह संतानों में राहुल, विशाल, राधिका, काजल, ज्योति में रोहित चौथे नंबर का था। त्योहार के दिन शव मिलने पर गांव में मातम पसर गया। उसके मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन