{"_id":"613112c18ebc3e6be87d86fb","slug":"missing-deoria-news-gkp40772472","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र अचेत अवस्था में रेलवे स्टेशन पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र अचेत अवस्था में रेलवे स्टेशन पर मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के देवरिया खास मोहल्ले से बुधवार शाम को लापता छात्र रात में सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अचेत अवस्था में मिला। होश में आने के बाद छात्र ने एक यात्री के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। छात्र कैसे रेलवे स्टेशन तक पहुंचा यह बताने में वह असमर्थ था।
सदर कोतवाली के देवरिया खास मोहल्ले के भगवान चौराहा निवासी नवनीत मणि तिवारी का इकलौता बेटा अनुकल्प मणि तिवारी कक्षा छठवीं का छात्र है। बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे वह घर से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद वह नहीं मिला। कमरे की तलाशी में एक पत्र मिला जिसमें लिखा था कि अगर पुलिस को सूचना दी गई तो बेटे की हत्या कर दी जाएगी। यह देख परिजन सहम गए। काफी सोच विचार के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इसी बीच रात में करीब 11:30 बजे सदर रेलवे स्टेशन पर होने की छात्र ने एक शख्स के फोन से सूचना दी। होश आने पर छात्र ने खुद को प्लेटफार्म नंबर तीन पर पाया। मौके पर पहुंचे पिता और पुलिस को वह कुछ भी बताने में असमर्थ दिख रहा था। जब पुलिस ने पूछा कि रेलवे स्टेशन पर कैसे पहुंच गया तो वह बता नहीं सका। कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लापता छात्र मिल गया है । पूरे पत्र समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे से खुलेगा राज
लापता छात्र के मामले का पता सीसीटीवी कैमरे से चल सकता है। पुलिस रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए छात्र के लापता होने रहस्य का पर्दा हटाने की योजना बना रही है। छात्र के लापता होने के जानकारी और धमकी भरे पत्र मिलने के बाद पुलिस सकते में आ गई थी। अनहोनी की घटना से परिजन सहम गए थे और अपहरण की आशंका जताई थी। चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने मामले की जांच की जा रही है।