फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   missing

छात्र लापता, कमरे में मिला धमकी भरा पत्र

Wed, 01 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया । शहर के देवरिया खास मोहल्ले से बुधवार शाम एक छठवीं कक्षा का छात्र घर से लापता हो गया। पिता ने जब उसकी तलाश शुरू की तो कमरे से एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा गया है कि अगर पुलिस से शिकायत किया तो हत्या कर दी जाएगी । घटना से डरे पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर और पत्र दिया है । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सदर कोतवाली के देवरिया खास भगवान चौराहा निवासी नवनीत मणि तिवारी का बेटा अनुकल्प मणि त्रिपाठी 11 वर्ष कक्षा छठवीं का छात्र है। पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार की शाम को करीब 6:30 बजे उनका बेटा घर से गायब हो गया है । काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। घर के एक कमरे से पत्र मिला है। जिसमें लिखा कहा गया है कि अगर बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी तो बेटे की हत्या कर दी जाएगी। इस घटना के बाद पूरा परिवार डर गया है । पिता ने अनहोनी घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है । उन्होंने बताया कि आशंका है कि बेटे का अपहरण कर लिया गया है । कुछ लोगों से भूमि का विवाद भी चला रहा है। इस बावत कोतवाल नवीन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed