फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   misdeed criminal send jail

कुकर्म के आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 28 Sep 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
misdeed criminal send jail
कुकर्म के आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

लार (देवरिया)। दस वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने और पांच लाख रुपये नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोपितों को रविवार की देर शाम छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर कुकर्म और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव के एक दस वर्षीय बालक को गांव के ही दो युवक एक सप्ताह पूर्व उसके घर से उठा ले गए। एक कमरे में चाकू दिखा उसके साथ दोनों ने बारी-बारी से कुकर्म किया। इसकी वीडियो युवकों ने बना अपने पास रख लिया था। जानकारी पर बालक के पिता रविवार को उलाहना लेकर युवकों के घर पहुंचे। इस पर युवकों ने पांच लाख रुपये की मांग की। नहीं देने पर कुकर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब बालक के परिजनों ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपित सोशल मीडिया पर विडियो वायरल कर फरार हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित बालक के पिता ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाने में कुकर्म की तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों नेहाल (18 वर्ष) पुत्र सलीम खान और एहतेशाम (19 वर्ष) पुत्र सुहेल के खिलाफ दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने सहित धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार की देर शाम पुलिस ने दोनों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed