फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Minister of State held a meeting with the workers

Deoria News: सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Fri, 28 Apr 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Minister of State held a meeting with the workers
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए सीएम योगी का 29 अप्रैल को सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में कार्यक्रम होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोनयन से लग जाएं। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी के हर कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर कार्य करते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। सलेमपुर में सीएम योगी का कार्यक्रम लोगों के लिए बड़े ही गौरव की बात है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक काली प्रसाद ने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। बैठक में भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह, डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल, अमर सिंह, रामदास मिश्रा, अवधेश यादव, दीपक श्रीवास्तव, अमर दत्त, राकेश राजभर, सुनील स्नेही, धनंजय चतुर्वेदी, उमाकांत मिश्रा और रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed