{"_id":"6510934eb30b827efc03d547","slug":"mining-officer-caught-two-tractor-trolleys-doing-illegal-mining-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-8280-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली को खनन अधिकारी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली को खनन अधिकारी ने पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी ने तरकुलवा पुलिस के साथ कार्रवाई कर क्षेत्र के छोटी गंडक नदी घाट से खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ और थाने लाकर सीज करा दी। वहीं खनन माफिया मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप है।
थानाक्षेत्र के छोटी गंडक नदी के मैनपुर, बालपुर श्रीनगर, सोन्हुला रामनगर, कोंहवलिया, कोंहवलिया बाबू राय आदि नदी घाटों पर अवैध बालू खनन की सूचना मिल रही थी। इस बीच रविवार को मैनपुर घाट पर कुछ खनन माफिया बालू खनन करा रहे थे। इसकी सूचना किसी ने जिला खनन अधिकारी को दे दी। सूचना मिलते ही खनन अधिकारी जितेंद्र कुमार थाने पहुंच गए और इंस्पेक्टर दिलीप कुमार व थाने की फोर्स लेकर नदी घाट पर पहुंचे। पुलिस टीम को आते देख खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने लाई। खनन अधिकारी के निर्देश पर दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया गया।
खनन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई है, जिन्हें सीज कर दिया गया है।