{"_id":"65020c19e29c27dd7a05a5dc","slug":"mining-department-conducted-raids-drivers-left-the-truck-and-ran-away-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-7134-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खनन विभाग ने मारे छापे, ट्रक छोड़ भागे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खनन विभाग ने मारे छापे, ट्रक छोड़ भागे चालक
Thu, 14 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। खनन विभाग की टीम ने बुधवार को ओवर लोड ट्रकों की जांच की। इस दौरान बिहार की तरफ से टैक्स की चोरी कर ओवर लोड मौरंग लेकर आ रहे एक ट्रक को सीज कर ऑनलाइन चालान कर दिया। इस कार्रवाई की जानकारी होते ही अन्य चालक ट्रकों को जहां तहां खड़ा कर भाग निकले। शाम तक चली कार्रवाई के बाद चालकों में हड़कंप मचा रहा।
खनन विभाग के लगातार छापे के बाद भी बिहार के तरफ से टैक्स की चोरी कर मौरंग लदे ट्रकों के यूपी में आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में बिहार से ट्रक आ रहे हैं। जिससे राजस्व का प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग की टीम ने जिला खनन अधिकारी जेके शर्मा के निर्देश पर मेहरौना बाॅर्डर पहुंची। इसी बीच बिहार के तरफ से सीमा के रास्ते 12 से अधिक ट्रक दिखाई दिए। टीम ने रोकने का इशारा किया तो चालक रफ्तार बढ़ा भागने लगा। पीछा करते हुए टीम ने उकीना ढाबा के समीप ओवर टेक कर पकड़ लिया। इसी बीच चालक ट्रक छोड़ भाग निकला। जिसके बाद टीम ने देखा की ओवर लोड मौरंग लदा है। इसके बाद आनलाइन चालान कर सीज कर दिया। चालक के अभाव में ट्रक ढाबा पर ही खड़ी करा दी गई। उधर टीम को सक्रिय देख बिहार के तरफ से आ रहे चालकों ने गुठनी में ट्रकों को खड़ी कर टीम के हटने का इंतजार करने लगे। देर शाम तक चली छापेमारी अभियान से चालकों में हड़कंप मचा रहा। जिला खनन अधिकारी जेके शर्मा ने बताया कि ओवर लोड ट्रक को सीज किया गया है। टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ प्रतिदिन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलता रहेगा।
....
प्रतिदिन हो रहा राजस्व का घाटा
बिहार के तरफ से ओवर लोड मोरंग लेकर आ रही ट्रकों के आने से प्रतिदिन लाखों के राजस्व का घाटा लग रहा है। प्रतिदिन सौ से अधिक ट्रक चालक बेखौफ होकर टैक्स चोरी कर मोरंग लेकर यूपी में आते हैं। कम दामों में लार, भाटपाररानी,भागलपुर, सलेमपुर, बरहज,देवरिया में बेच देते हैं। उधर खनन विभाग का छापा किस दिन पड़ेगा इसकी जानकारी भी चालकों तक पहुंच जाती है। सूत्रों की माने तो मेहरौना से लेकर उकीना ढाबे तक दलाल बताने के लिए सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
....
टैक्स चोरी ना हो, ट्रक स्वामी को भेजेंगे नोटिस
टैक्स चोरी पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग ट्रक स्वामियों को नोटिस भेजेगा। इसके लिए ट्रकों का आनलाइन रिकार्ड जुटाया जा रहा है। नोटिस भेज उन्हें टैक्स चोरी नहीं करने को कहा जाएगा। अगर इसका पालन नहीं करेंगे तो कड़ी कार्रवाई की कराया जाएगा।