फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Military action expressed happiness

सेना की कार्रवाई पर खुशी जताई

Thu, 29 Sep 2016 11:47 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 29 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Military action expressed happiness
भारतीया सेना के जवानो ने पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने पर मालवीय रोड पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़कर खुशी जताई। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो की ओर से पीओके में घुसकर की गई आतंकी शिविरों को नष्ट करने की खबर से लोगों में खुशी है। भाजपा और हियुवा कार्यकर्ताओं ने सुुुभाष चौक पर पटाखा फोड़कर तिरंगा झंडा लहराया।
विज्ञापन


भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय सेना और प्रधानमंत्री के निर्णय से देश का सिर गर्व से ऊंचा उठा है। पूर्व जिलाध्यक्ष और नगर प्रभारी अनिरुद्ध मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार का फैसला देशहित में है। यह कार्रवाई उड़ी के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन


अजय उपाध्याय ने कहा कि सेना की इस कार्रवाई से अलगाववादियों को सीख मिलेगी। इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, अजय दुबे, सज्जन मणि, अमरनाथ सिंह, छेदी प्रसाद, अभिषेक राय, रवि पाल, गोविंद मणि, राधेश्याम शुक्ल, संजय पांडेय, गोविंद चौरसिया आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हियुवा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। जिला उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा कि सैनिकों की यह कार्रवाई देशहित में ठीक है। बिट्टू मद्धेशिया ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पूरे पाक पर हमारा कब्जा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सुमित गांधी, तारकेश्वर गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, नीरज मद्धेशिया, दीपू यादव, बंटी तिवारी, अजय वर्मा, संदीप वर्मा, धनेश पासवान, मनीष आदि मौजूद रहे। भाजपा और स्वर्णकार संघ के रमेश वर्मा, राजू जायसवाल, संदीप आदि का कहना था कि अब पीएम का नहीं पूरे देश का सीना 56 इंच की जगह 100 इंच हो गया है। आगे भी अगर आतंकवादी भारत पर हमले करें तो घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस काम का खुले दिल से समर्थन करती है। आगे भी ऐसे सर्जिकल स्ट्राइक होने चाहिए। इस दौरान भरत, राजू वर्मा, अजय रस्तोगी, करीम अंसारी, अजय कन्नौजिया, विकास, सोनू, कन्हैया, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed