{"_id":"66f72494b422c917c30cf844","slug":"met-additional-director-general-of-police-and-appealed-deoria-news-c-208-1-deo1004-136317-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अपर पुलिस महानिदेशक से मिलकर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अपर पुलिस महानिदेशक से मिलकर लगाई गुहार
Sat, 28 Sep 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। अमवा गांव में बीते जुलाई माह में दो घरों में हुए चोरी के मामले का खुलासा नहीं होने पर पीड़ितों ने अपर पुलिस महानिदेशक से मिलकर खुलासे की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्थानीय पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के घुड़ीपाकड़ गांव का अमवा टोला कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। अमवा में एक जुलाई की रात को चोर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर रामनारायण त्रिपाठी और नीरज तिवारी के घर में दाखिल होकर नकदी सहित बीस लाख रुपये से अधिक की चोरी कर फरार हो गए थे। अगले दिन सुबह जब मामले की जानकारी हुई तो घर के लोग हतप्रभ रह गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। लेकिन, अभी तक पुलिस को मामले में एक सुराग तक का भी पता नहीं लग सका। थक हार कर दोनों पीड़ितों ने अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर से मिलकर संयुक्त रूप से एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले के खुलासे की मांग की। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस वारदात के खुलासे को लेकर गंभीर नहीं है।