{"_id":"6a4aa50ef9bee2dd9e0181b4","slug":"meri-moves-so-the-accused-run-and-shoot-them-hansraj-deoria-news-c-208-1-deo1009-186219-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी चलती तो आरोपियों को दौड़ाकर गोली मार देता : हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी चलती तो आरोपियों को दौड़ाकर गोली मार देता : हंसराज
Mon, 06 Jul 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया (देवरिया)। रामपुर कारखाना क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद आरोपियों पर कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर पीड़ित परिवार ने तीन दिन से शव का अंतिम संस्कार रोक रखा था।रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मेरी चलती तो आरोपियों को दौड़ाकर गोली मार देता। उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा कि मेरे हाथ भी कानून से बंधे हैं। भरोसा रखें, कानून अपना काम करेगा।
रविवार शाम करीब चार बजे नौतन हथियागढ़ गांव पहुंचे राज्यमंत्री के सामने मृतक राजू शर्मा की पत्नी प्रीति समेत परिवार के अन्य लोगों ने 50 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी, आरोपियों का एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई समेत अन्य मांगें रखीं। मंत्री ने परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि, मेरे समाज के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। आरोपियों को ऐसी सजा दिलवाऊंगा जो नजीर बनेगी।
करीब तीन घंटे तक मान-मनौवल के बाद भी शाम सात बजे तक पीड़ित परिजन मांगें पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े रहे। राज्यमंत्री हंसराज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की मांगों से अवगत कराते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार के लोग माने।