फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mentally ill elderly man suffers burn injuries after climbing on transformer

Deoria News: मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ने से झुलसा

Fri, 23 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill elderly man suffers burn injuries after climbing on transformer
सलेमपुर। मानसिक रूप से बीमार एक बुजुर्ग बृहस्पतिवार को गांव के बाहर लगे ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ गया, जिससे वह झुलस गया। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया काजी गांव निवासी रामधनी प्रसाद (55) बृहस्पतिवार को अचानक गांव के बाहर लगे ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ गए, जिससे वह ट्रांसफार्मर में चिपक गए। यह देख एक व्यक्ति ने विद्युत निगम के जेई को सूचित किया। इसके बाद लाइट बंद किया गया।
विज्ञापन

लाइट बंद होने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रांसफाॅर्मर से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुई। इसके चलते मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed