{"_id":"601edbf88ebc3e26b6038e6e","slug":"memorandom-given-for-power-supply-deoria-news-gkp383741789","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदना पूर्वी में सुचारु बिजली के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदना पूर्वी में सुचारु बिजली के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदना पूर्वी में सुचारु बिजली के लिए सौंपा ज्ञापन
बरहज। नंदना वार्ड पूर्वी वार्ड संख्या नौ में जुगाड़ के सहारे चल रही विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ कराने को लेकर सभासद और भाजपा नेताओं ने एसडीओ गणेश मिश्र को ज्ञापन दिया। हालांकि मोहल्ला वासी चौरीचौरा शताब्दी समारोह में आए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान से भी गुहार लगा चुके हैं।
शनिवार को मोहल्लवासी जयनगर स्थित उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीओ को ज्ञापन दिया। दिए ज्ञापन में कहा गया है कि नंदना पूर्वी वार्ड संख्या नौ में विद्युत पोल और तार न होने से लोग बांस-बल्ली के सहारे कनेक्शन चला रहे हैं। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सभी का कहना था कि पूर्व में भी गुहार लगाया गया है। लेकिन आज तक कोई पुरसाहाल नहीं निकल सका है। सभी ने उच्चाधिकारियों से व्यवस्था सही कराने की मांग की है। इस दौरान भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, अभिषेक सिंह, सभासद अलका सिंह, पार्वती सिंह, मदनलाल आदि मौजूद रहे।