फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   members elected of jaiswal samaj awarded

निकायों में नवनिर्वाचित जायसवाल समाज के लोग सम्मानित

Mon, 30 Aug 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
members elected of jaiswal samaj awarded
निकायों में नवनिर्वाचित जायसवाल समाज के लोग सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। जायसवाल समाज की ओर से रविवार को शहर के मैरिज हाल में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष, नपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीओ, बीडीसी, ग्राम प्रधान पदों पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष व गोरखपुर की पूर्व मेयर अंजू जायसवाल ने कहा कि देवरिया के जायसवाल समाज की नवगठित कमेटी समाज हित में बेहतर कार्य कर रही है। समाज के लोग एक हो और आपसी एकता बनाए रखें। एकता के बल पर ही राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। समाज को जब भी जरूरत होगी, वह सदैव उपलब्ध रहेंगी। विशिष्ट अतिथि अटल जायसवाल और अटल गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में देवरिया का जायसवाल समाज प्रथम स्थान पर अपने कार्यों एवं संगठन की मजबूती के बल पर बना हुआ है। वर्तमान पदाधिकारियों के नेतृत्व में समाज को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। सम्मानित होने वालों में गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, अजय जायसवाल, अटल गुप्ता, हरिराम जायसवाल सहित अन्य चुने गए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर राष्ट्रीय कमेटी की ओर से मंटू जायसवाल अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया गया। अध्यक्षता सुरेंद्र जायसवाल व संचालन मंटू बाबू जायसवाल ने किया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद जायसवाल, सुभाष जायसवाल, हृदयनारायण जायसवाल, ममता जायसवाल, संतोष जायसवाल, अमित जायसवाल, जयेंद्रनाथ जायसवाल, अशोक जायसवाल, नरेंद्र गुप्ता, गंगा जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, दुखी जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, राजू जायसवाल, सीता जायसवाल, कौशल्या जायसवाल, रमिता जायसवाल, बेबी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed