{"_id":"586fd2824f1c1b0a32158768","slug":"melting-and-enhanced-westerly-wind-people-titure","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवा से गलन और बढ़ी, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवा से गलन और बढ़ी, ठिठुरे लोग
देवरिया
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
देवरिया रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुर कर बैठे यात्री और फर्श पर लेटी बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भाटपाररानी। पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। दिनभर सूरज बादलों के बीच छिपते रहे। दोपहर में हल्की सी धूप जरूर निकली थी। शाम के समय ठंड और बढ़ गई। काम निपटाकर लोग जल्दी घरों को चले गए। बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव हुआ है। शाम और रात के समय कोहरा नहीं था। आसमान में बादल छाए हुए थे। शुक्रवार की सुबह भी यह सिलसिला चला।
मौसम धुंध भरा रहा। बादलों की ओट में सूर्यदेव के छिपते रहे। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन तो जरूर हुए, लेकिन धूप मामूली था। इसके चलते लोग कार्यालय और घरों से बाहर और छत पर निकले थे। शाम होते ही धुंध और गलन बढ़ गई। लोग जल्दी-जल्दी काम निपटाकर घरों के लिए निकल पड़े। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
आगे ठंड और बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से यहां ठंड का असर हुआ है। पछुआ हवा चलने से ठिठुरन बढ रही है। ये सिलसिला कई दिनों तक चल सकता है। और कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर भाटपाररानी में काफी ठंड के बावजूद प्रशासन ने अब तक अलाव की व्यवस्था नही की है। इससे नगर के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों ने नगर प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।
संजय जायसवाल, विजय गुप्त, जितेंद्र, सभासद हनुमान आदि का कहना है कि इस समय भीषण ठंड का प्रकोप जारी है लेकिन अलाव की व्यवस्था कहीं नहीं है। उन्होंने मांग की है कि सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , बेलपार चौराहा, मालवीय मोड़, दुर्गा मंदिर, नगर पंचायत कार्यालय, रतसिया मोड़, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक आदि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की है।