फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mega covid vaccination on friday at 313 centres

मेगा कोविड वैक्सीनेशन आज, 313 केंद्रों पर लगेगा टीका

Thu, 26 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
mega covid vaccination on friday at 313 centres
मेगा कोविड वैक्सीनेशन आज, 313 केंद्रों पर लगेगा टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में शुक्रवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन की तैयारी कर ली गई है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 313 केंद्रों पर 57,600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों पर ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। केंद्र पर आधार कार्ड व मोबाइल लेकर जाना होगा। पहले से रजिस्ट्रेेशन कर केंद्र पर पहुंचने वालों को टीका लगवाने में सहूलियत होगी।
कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार का वैक्सीनेशन पर जोर है। कोरोना से बचाव के लिए ज्यादातर लोगों को टीका लगाने में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। इसके मद्देनजर जनपद में शुक्रवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बृहस्पतिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में सीएमओ कार्यालय में एआरओ राकेश चंद, भुनेश्वर शर्मा, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव के अलावा ब्लॉकों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी टीकाकरण की तैयारी में जुटे रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मेगा कोविड वैक्सीनेशन में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की योजना बनाई गई है। जनपद में वैक्सीन की करीब 63 हजार डोज उपलब्ध है। केंद्रों पर सुबह से टीकाकरण कार्य किया जाएगा। कहा कि केंद्रों पर आन द स्पाट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए केंद्र पर आधार कार्ड व मोबाइल लेकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि लोग रजिस्ट्रेशन कर केंद्र पर पहुंचें तो रजिस्ट्रेशन करने में लगने वाले समय की बचत होगी। लोगों को अधिक समय नहीं लगेगा और टीका लगवाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

ब्लॉकों में इतने स्थानों पर लगेगा टीका
मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत ब्लाकों में केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सलेमपुर, बनकटा, लार, रुद्रपुर, गौरीबाजार में 20-20, भाटपाररानी में 27, भटनी में 19, महेन/बरहज में 22 (अरबन में दो व ग्रामीण क्षेत्र में 20) केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इसी प्रकार भलुअनी, रामपुर कारखाना, बैतालपुर क्षेत्र में 18-18, भागलपुर, देवरिया सदर (मझगांवा), पथरदेवा, तरकुलवा में 15-15, देसही देवरिया में 17 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। देवरिया अरबन में 14 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
देवरिया। शहर में चौदह स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला पुरूष व महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी चकियवां, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ के अलावा वार्ड नंबर 21 अबूबकर नगर, चंद्रशेखर प्राथमिक विद्यालय बांस देवरिया, वार्ड नंबर दो रामनाथ देवरिया, अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय जमुना सदन, श्रीराम मेडिकल स्टोर नई कालोनी, वार्ड नंबर 23 अबूबकर नगर, वार्ड नंबर 14 आजाद नगर, भुजौली चौराहा तथा हनुमान मंदिर के पीछे स्थित काली मंदिर परिसर में केंद्र बनाया गया है।

जनपद में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। टीकाकरण को लेकर तैयारी कर ली गई है। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed