फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mega block is over... still no relief for passengers

Deoria News: मेगा ब्लॉक खत्म... फिर भी यात्रियों को राहत नहीं

Wed, 07 May 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mega block is over... still no relief for passengers
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस में चढ़ता यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। मेगा ब्लॉक समाप्त हो चुका है। ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल पार रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को कई प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब रहीं। इससे पूरे दिन यात्री प्लेटफॉर्म पर बैठकर प्रतीक्षा करते नजर आए। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर में तीसरी लाइन का निर्माण कम समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

इस रूट पर वंदे भारत समेत कई वीआईपी ट्रेनों को चलाने की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को दरभंगा -नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस छह घंटे, बरौनी-नई दिल्ली साढ़े पांच घंटे, नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस दो घंटे, पुर्णिया कैंट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस एक घंटे विलंब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, ग्वालियर-बरौनी दो घंटे की देरी से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पहुंची। गोरखपुर सिटी -वाराणसी केंट इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही।

सदर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए क्लोन एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे अशोक अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से चलने से परेशान होना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते ट्रेनें लेट हो रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed