फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Meeting on the concept of welfare state

Deoria News: लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर बैठक

Tue, 16 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Meeting on the concept of welfare state
सलेमपुर। गांधी चौक परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय समानता दल, राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन तथा सामाजिक राजनीतिक प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता की ओर से लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर चिंतन बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने महिलाओं, असंगठित मजदूरों एवं भूमिहीन परिवारों के लिए प्रति माह 5000 रुपये की श्रम सम्मान निधि दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगम स्वरूप कुशवाहा ने ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी और पीएचसी को सुदृढ़ व संसाधनयुक्त करने की आवश्यकता बताई। सपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य ने देवरिया जनपद में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति को चिंताजनक बताया। राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन के संस्थापक सुरेंद्र बौद्ध ने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ और उपकरणों से लैस करने पर जोर दिया। आरएसडी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने सीएचसी सलेमपुर का नामकरण जननायक हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा के नाम पर करने की मांग रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल ने की और संचालन अभय कुमार ने किया। बैठक के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सलेमपुर को सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed