{"_id":"5c00233abdec22414d550328","slug":"meeting-of-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं के निशाने पर रहे एलडीएम और बिजली निगम के एक्सईएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं के निशाने पर रहे एलडीएम और बिजली निगम के एक्सईएन
deoria
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : amar ujala
देवरिया। दिशा की बैठक में बिजली निगम के अफसर और लीड बैंक मैनेजर जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहे। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मुद्रा योजना के तहत ऋण नहीं देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। सलेमपुर सांसद ने बिजली निगम के एक्सईएन पर मनमानी का आरोप लगाया।
मुद्रा योजना के तहत लोगों को ऋण देने से बैंककर्मी मुंह मोड़ रहे हैं। दलालों के माध्यम से बैंककर्मी योजना से जुड़े ऋण दिया जा रहा है। ऐसी शिकायत लगातार जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रही है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद कलराज मिश्र ने लीड बैंक मैनेजर से ऋण देने में लापरवाही का कारण पूछा। समुचित जवाब न मिलने पर सदर सांसद व विधायक खफा हो गए। कहा कि बैंक में रकम आरबीआई से आती है। ऋण जमा न करने वालों से रिकवरी भी आरबीआई करता है। बहानेबाजी छोड़कर लाभार्थियों को लाभान्वित करें। मुद्रा योजना का सबसे खराब प्रदर्शन देवरिया में रहा है। इसकी वजह बैंक कर्मियों की मनमानी है। वहीं, सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा ने एक्सईएन राममूरत राम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। विधायक सुरेश तिवारी, कमलेश शुक्ला ने भी बिजली निगम के अफसरों पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने को कहा गया। सीएमओ ने कहा कि 206 के सापेक्ष 118 डॉक्टर हैं। इसके चलते कई बार शासन को पत्र भेजा चुका है, लेकिन डॉक्टर नहीं मिल रहे। ऐसे में किसी तरह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान डीएम अमित किशोर, सीडीओ राजेश त्यागी, महेश नरायण पांडेय, बिजली निगम के एसई जेके शर्मा आदि मौजूद रहे।