{"_id":"615756958ebc3e0de3495d53","slug":"medical-team-raid-two-centres-seal-deoria-news-gkp4113863149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार स्थानों पर छापा मारा, दवाखाना सहित दो सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार स्थानों पर छापा मारा, दवाखाना सहित दो सेंटर सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार स्थानों पर छापा मारा, दवाखाना सहित दो सेंटर सील
देवरिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पथरदेवा व कंचनपुर में चार स्थानों पर छापा मारा। एक दवाखाना व एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया, जबकि दो सेंटरों के संचालकों को चेतावनी दी गई।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एमपी तिवारी, सरोज तिवारी की टीम पथरदेवा पहुंची, जहां केपी डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे होता है। पंजीकरण न मिलने पर टीम ने उसे सील कर दिया। शिवम डायग्नोस्टिक सेंटर तथा प्रजापति हास्पिटल पर टीम पहुंची, जहां डॉक्टर नहीं मिले। संचालकों को चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम कंचनपुर स्थित एक दवाखाना पर पहुंची, जहां मरीज बैठे थे, टीम को देखते ही डॉक्टर भाग निकला। इसे भी टीम ने सील कर दिया।