{"_id":"621fa1a30354c73d7052e259","slug":"medical-student-of-the-district-from-ukraine-reached-delhi-deoria-news-gkp428692272","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से जिले का मेडिकल छात्र दिल्ली पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से जिले का मेडिकल छात्र दिल्ली पहुंचा
विज्ञापन
बेलवा बाजार निवासी प्रधान के भाई सुनील मद्धेशिया के यूक्रेन से दिल्ली पहुंचने पर परिवार के लोगो?
- फोटो : DEORIA
यूक्रेन से जिले का मेडिकल छात्र दिल्ली पहुंचा
देसही देवरिया (देवरिया)। यूक्रेन में फंसे बेलवा बाजार गांव के मेडिकल छात्र सुनील मद्धेशिया बुधवार की दोपहर दिल्ली पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने खुशी जताई।
महुआडीह थानाक्षेत्र के बेलवा बाजार के मनोज मद्धेशिया प्रधान हैं। उनके छोटे भाई सुनील मद्धेशिया यूक्रेन में एमबीबीएस के छात्र हैं। इस साल 27 अगस्त को घर से यूक्रेन गए। वह मेडिकल के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। बुधवार को 12 बजे के करीब वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से जब परिजनों से फोन पर उनकी बात हुई तो सब खुशी से झूम उठे।
दरवाजे पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी जताई। प्रधान मनोज मद्धेशिया ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि सरकार की सूझबूझ और तत्परता की बदौलत उनका भाई आज सुरक्षित स्वदेश वापस आ सका है। परिवार सहित गांव के लोगों को इसकी खुशी है। कहा कि प्रदेश सरकार अपनी देखरेख में दिल्ली से घर भेजवाएगी।