{"_id":"6894efc804e5e25e02007ee5","slug":"medical-college-arrangement-from-crowd-of-patients-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-160350-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : मरीजों की भीड़ से व्यवस्था चरमारई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : मरीजों की भीड़ से व्यवस्था चरमारई
Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ से व्यवस्था पर असर दिखा। बृहस्पतिवार को तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों को इंतजार करना पड़ा। कुछ स्थानों पर पहले डॉक्टर कक्ष में जाने के लिए धक्का-मुक्की हुई।
बिलिंग काउंटर और एक्स-रे जांच के लिए दोपहर बाद तक कतार लगी रही। सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग पहुंचने लगे। नौ बजे तक कतार लग गई। करीब 10:30 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर की कतार लंबी हो गई। करीब दो हजार लोगों ने पर्ची लिया, जबकि करीब 12 सौ से अधिक मरीज फालोअप में पहुंचे थे।
उनके साथ तीमारदार भी थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे। मेडिसिन विभाग के तीनों कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टर कक्ष में जाने के लिए मरीज धक्का-मुक्की करते देखे गए। डॉक्टर विजय गुप्ता, डॉ. निखिलेश मिश्रा, डॉ. दानिश होदा ने करीब चार सौ मरीजों का इलाज किया। मानसिक रोग में लंबी कतार रही। डॉ. अंबू पांडेय ने सौ से अधिक, चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला ने 110 मरीजों का इलाज किया। च र्म रोग विभाग में लंबी कतार रही। यहां भी धक्का-मुक्की हुई। डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा चौधरी ने 250, ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 201, नेत्र में डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. अदिती, डॉ. त्रिलोकी मीना ने 250, सर्जरी में डॉ. मानवेंद्र कुमार ने सौ से अधिक, आर्थों में डॉ. रजनीश, डॉ. राहुल त्रिपाठी ने 470, दंत में डॉ. रेनू सिंह, डॉ. निहारिका, डॉ. प्रियंका ने 85 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
उधर एक्स-रे सेंटर और बिलिंग व दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही, जिससे मरीजों को देर तक इंतजार करना पड़ा।