फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MDR-TB: 422 patients detected in three years

एमडीआर टीबी : तीन साल में मिले 422 मरीज

Mon, 19 Oct 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
MDR-TB: 422 patients detected in three years
देवरिया। जिले में दवा प्रतिरोधी टीबी यानी एमडीआर टीबी के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। तीन वर्षों के उपलब्ध आंकड़ों में कुल 422 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 162 और 2025 में 158 नए मरीज मिले थे। वर्ष 2026 में अब तक 102 नए मरीजों की पहचान हुई है। इस तरह ऐसे में संक्रमण रोकना क्षय रोग विभाग के लिए अभी भी चुनौती बनी है।
वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में चार मरीज कम मिले मगर इस मामूली अंतर को बीमारी पर नियंत्रण का ठोस संकेत नहीं माना जा सकता। एमडीआर टीबी का इलाज सामान्य टीबी की तुलना में अधिक जटिल माना जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में क्षय रोग विभाग का प्रयास होता है कि कोई भी व्यक्ति क्षय रोग का शिकार न हो। इसके बाद भी इस पर पूर्ण लगाम नहीं लग पा रही है।
ऑनलाइन पड़ताल में सामने आया है कि जिले में सामान्य टीबी के मरीजों की संख्या भी बढ़ा रही है। वर्ष 2024 में जिले में टीबी के 6314 मरीज मिले थे।
देवरिया मेडिकल कॉलेज में अप्रैल 2024 में चार बेड का डीआरटीबी वार्ड स्थापित किया गया है। यहां एमडीआर टीबी मरीजों की उपचार से पहले आवश्यक जांच और दवाओं के दुष्प्रभावों की निगरानी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed