{"_id":"574b2c564f1c1b6229108ffd","slug":"mdm-also-would-give-public-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक अवकाश में भी देना होगा एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक अवकाश में भी देना होगा एमडीएम
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 29 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में लटक रहा ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी मध्याह्न भोजन खिलाना है। बीएसए ने तीन दिन पूर्व सभी बीइओ को शासन के आदेश पर चिट्ठी जारी की है। बावजूद इसके रविवार को तहसील के सभी विद्यालयों पर ताला बंद रहा। चार दिनों से एमडीएम के लिए लखनऊ से मोबाइल पर आने वाला कॉल भी नहीं आ रहा है।
गर्मी की छुट्टी में भी परिषदीय विद्यालय के बच्चों को एमडीएम खिलाने के लिए शासन ने आदेश जारी किया है। लेकिन अधिकतर विद्यालयों में एमडीएम खाने के लिए बच्चे नहीं जा रहे हैं। इससे यह योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। शासनादेश का हवाला देते हुए बीएसए मनोज मिश्र ने जिले के सभी बीइओ को रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी बच्चों को एमडीएम खिलाने के लिए पत्र जारी किया है। लेकिन सलेमपुर, लार, भटनी और भागलपुर ब्लॉक के शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं है
इसकी वजह से प्राथमिक विद्यालय बंजरिया, प्राथमिक विद्यालय नदावरघाट, प्राथमिक सेमराघुसरी, प्राथमिक बरसीपार समेत लार, भागलपुर, सलेमपुर और भटनी ब्लॉक के सभी विद्यालयों पर रविवार को ताला बंद रहा और एमडीएम नहीं बना। सलेमपुर के बीइओ विनोद त्रिपाठी ने बताया कि अवकाश के दिन भी बच्चों को एमडीएम खिलाने के लिए पत्र आया है। इसकी जानकारी अभी नहीं दी जा सकी है। जल्द दे दी जाएगी।