फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   md press for income

वसूली बढ़ाएं एक्सईएन : प्रबंध निदेशक

Tue, 02 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 02 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके सिंह ने सोमवार को जिले में विभिन्न जगहों पर महकमे के कार्यों को जांच की। बकाया बिल की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की। मातहतों को हर हाल में राजस्व की वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। लापरवाही मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी। निजी वाहन से ट्रांसफॉर्मर की ढुलाई देख प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया। सलेमपुर के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि और गौरीबाजार के एसडीओ को निंदा प्रविष्टि का फरमान सुनाया।
विज्ञापन



प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह सोमवार को सड़क मार्ग से जिले में पहुंचे। शहर के पुलिस लाइंस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधिशासी अभियंताओं के साथ मीटिंग ली। लक्ष्य के सापेेक्ष राजस्व की कम वसूूली पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि बकाया बिल की वसूली को हर हाल में बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


इसमें किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की बात कही। एक अधिशासी अभियंता ने सवाल किया तो प्रबंध निदेशक का पारा चढ़ गया। कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता गोरखपुर डीके सिंह, अधीक्षण अभियंता एके सिंह, अधिशासी अभियंता एसके ओझा, एसडीओ नगर एके पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे। सलेमपुर में विभागीय कार्यों की जांच में वसूली कम मिलने पर अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed