फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MBBS students performed better in quiz competition, got third position

Deoria News: एमबीबीएस के छात्रों ने क्विज प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन, मिला तीसरा स्थान

Tue, 29 Oct 2024 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
MBBS students performed better in quiz competition, got third position
लखनउ में आयोजित  अर्तर माहाविद्यालय माइक्रो बायलोजी क्वीज प्रतियोगिता में सफल छात्रा।स्रोत मेडि
- डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ में आयोजित हुई अंतर महाविद्यालय माइक्रोबायलॉजी क्विज प्रतियोगिता
विज्ञापन

- प्रधानाचार्य ने एमबीबीएस द्वितीय बैच के सफल छात्राओं की टीम को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डॉ. आरएमएलआईएमएस, लखनऊ में माइक्रोबायलॉजी विभाग के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय माइक्रोबायलॉजी क्विज प्रतियोगिता में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस द्वितीय बैच के छात्रों की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीम के वापस लौटने पर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया।
डॉ. आरएमएलआईएमएस, लखनऊ के माइक्रोबायलॉजी विभाग के तत्वावधान में 19 अक्तूबर को अंतर महाविद्यालय माइक्रोबायलॉजी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेज ने प्रतिभाग किया। इसमें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज माइक्रोबायलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रांशु पांडेय के नेतृत्व में एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र अभिषेक सिंह, रोशनी गुप्ता, अविषी, मो. शमीम अंसारी ने प्रतिभाग किया। छात्रों की टीम ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला स्थान केजीएमयू, लखनऊ एवं दूसरा स्थान डॉ. आरएमएलआईएमएस, लखनऊ की टीम को मिला। प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज देवरिया के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता से लौटने पर टीम में शामिल छात्र एवं छात्राओं का प्रधानाचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने प्रोत्साहन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. अंबु पांडेय, डॉ. प्रियंका राय आदि ने टीम को बंधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed