{"_id":"6898e1b3d21fe8cc5809d000","slug":"mbbs-new-session-admission-preparations-completed-committee-constituted-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-160531-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस : नए सत्र में प्रवेश की तैयारी पूरी, कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस : नए सत्र में प्रवेश की तैयारी पूरी, कमेटी गठित
Sun, 10 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2025-26 बैच में विद्यार्थियों के दाखिला के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रवेश समिति का गठन कर दिया गया है। विद्यार्थियों के मेडिकल के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, दाखिला में सहयोग के लिए कार्यालय सहायकों व अन्य कर्मचारियों को नामित कर दिया गया है। ऑल इंडिया कोटे के विद्यार्थियों के प्रवेश के बाद प्रदेश के कोटा से दाखिला होगा।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में सौ सीटें हैं। इनमें ऑल इंडिया कोटा की 15, जबकि प्रदेश के कोटा की 85 सीटें हैं। प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों के नए बैच के प्रवेश के लिए प्रवेश कमेटी का अध्यक्ष प्रो. जमाल हैदर को बनाया गया है। सह नोडल अधिकारी डॉ. प्रांशु पांडेय बनाए गए हैं। इसके अलावा कमेटी के सदस्य के रूप में डॉ. प्रियंका राय, डॉ. जयंत राय, डॉ. प्रेम प्रकाश भारती को शामिल किया गया।
ऑल इंडिया कोटा के विद्यार्थियों का प्रवेश 19 अगस्त से शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शालिनी गुप्ता ने बताया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2025-26 बैच में प्रवेश के लिए तैयारी कर ली गई है।