फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mauni amaosya

मौनी अमावस्या पर्व : सरयू सहित नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य

Sat, 10 Feb 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
mauni amaosya
बरहज में मौनी आमावस्या पर्व पर सरयू नदी में डुबकी लगाते आस्थावान   संवाद
फोटो समाचार-09डीईओ 139, 140
विज्ञापन

बरहज सहित सभी नदी घाटों पर मुस्तैद रहा प्रशासन, जगह-जगह तैनात थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौनी अमावस्या पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। जिले के बरहज, कपरवार संगम तट, पैना, भागलपुर के सरयू नदी घाटों, तरकुलवा के छोटी गंडक नदी के वृंदावन उत्तर बहिनी घाट और तीन नदियों के संगम त्रिमुहानी घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। भाटपाररानी के छोटी गंडक व खनुआ नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान-पुण्य किया और मेले का आनंद लिया। बरहज में करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु जुटे। नदी तट पर उमड़ी भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट पर रहा। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, मौनी अमावस्या पर्व पर नगर स्थित सरयू नदी तट पर शुक्रवार को भोर से ही नदी तट पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। अधिकांश लोगों ने मौन व्रत का पालन करते हुए स्नान किया। ज्यादातर लोगों ने आठ बजकर 10 मिनट के बाद शुभ मुहूर्त में स्नान-दान किया। हर-हर गंगे, नमामि गंगे आदि मंत्रों से नदी तट गुंजायमान रहा। 10 बजे के बाद भीड़ में इजाफा हो गया। स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने स्नान-दान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चन के दौरान कथा भी सुनी। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान-दान करने के साथ कथा व्रत सुनने से मनुष्य पाप से मुक्त हो जाता है। बाजार में पूरे दिन चहलकदमी रही। थाना मार्ग पर पैर रखने के लिए तिल भर जगह नहीं थी। सुरक्षा इंतजाम को लेकर नदी तट पर वर्दी और सादे लिबास में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।
एसडीएम अवधेश कुमार निगम, तहसीलदार अरुण कुमार, सीओ राजेश कुमार सिंह, पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, महेश यादव, मनोज गुप्त भीड़ पर नजर बनाए हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मदनपुर, भलुअनी, रुद्रपुर से पुलिस बुलाई गई थी। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि स्नान पर्व पर चाक-चौबंद व्यवस्था कराई गई थी।
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मेले का उठाया लुत्फ
देवरिया। मौनी अमावस्या तरकुलवा क्षेत्र में आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छोटी गंडक नदी के वृंदावन उत्तर बहिनी घाट और तीन नदियों के संगम त्रिमुहानी घाट पर मौन स्नान कर दान किया। लोगों ने गाय की बछिया दान कर वैतरणी पार करने की कामना की। नदी घाटों पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें महिला-पुरुष, युवक-युवतियों व बच्चों ने लुत्फ उठाया।
क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित त्रिमुहानी नदी घाट पर भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। नदी के पूर्वी तट पर लोगों ने आस्था के साथ डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने तिल का लड्डू, तिल का तेल, अंबाला और गुड़ दान किया तथा स्वयं तिल का लड्डू व गुड़ ग्रहण किया।
उधर, छोटी गंडक नदी के वृंदावन उत्तर बहिनी घाट पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। मान्यता है कि त्रिमुहानी घाट पर कुकुत्था नदी प्रवाहित होती है। यहां सोनरा, घाघी और खनुआं नदी का संगम होने से इस घाट पर स्नान करने से कुंभ स्नान का फल प्राप्त होता है।
वृंदावन में छोटी गंडक नदी कुछ दूर तक दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर प्रवाहित होती है। यहां स्नान-दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पं. कुसुमाकर मिश्र ने बताया कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद तिल के लड्डू, तिल का तेल, अंबाला और वस्त्र का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
हेतिमपुर छोटी गंडक नदी में शुक्रवार को मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर लोगों ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। जिले के अलावा कुशीनगर जिले के भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ठंड के बावजूद दूर दराज की महिलाएं और पुरुष एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को ही घाट पर पहुंचने लगे। सुबह डुबकी लगाकर दान-पुण्य कर मंगल कामना की।
नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम किया था। लोगों की बड़ी भीड़ को देखते हुए हेतिमपुर चौकी पुलिस भी रात से ही मुस्तैद रही। इस दौरान मेला भी लगा।
भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भोर से ही सरयू के कालीचरण घाट पर ब्रह्म मुहूर्त में हर हर महादेव, जय गंगा मैया के नारे के साथ स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन रहकर विधि-विधान पूर्वक मौन रहकर स्नान ध्यान के बाद अन्न धन व गोदान किया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान नदी तट पर मेले जैसा माहौल बना रहा है। भागलपुर चौकी इंचार्ज सद्गुरु मिश्रा हमराही सिपाहियों के साथ नदी में नाव से निगरानी में लगे रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को क्षेत्र की छोटी गंडक नदी व खनुवा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने गोदान आदि किया। छोटी गंडक नदी के किनारे चनुकी घाट, मदन चक, मलहचक, बड़का गांव, बनकटा मिश्र, बनकटा शंभू, संवरेजी आदि जगहों पर तथा खनुवा नदी में केहुनिया, धर्मखोर करण, खैराट, बास घाटी, सरया, कुकुर घाटी आदि जगहों पर श्रद्धालुओं ने तड़के से ही स्नान कर ना शुरू कर दिया था। इन जगहों पर मेला जैसा दृश्य था। जहां बच्चों वह महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। जगह-जगह पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed