{"_id":"644c1094893e58b7d503fd03","slug":"mauna-garhwas-team-captured-the-title-deoria-news-c-7-1-144479-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चेरो को पराजित कर मौना गढ़वा की टीम ने खिताब पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चेरो को पराजित कर मौना गढ़वा की टीम ने खिताब पर किया कब्जा
Fri, 28 Apr 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता टीम संवाद
गहिला गांव मे लांस नायक उमेश यादव स्मृति रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के गहिला गांव में लांस नायक उमेश यादव की स्मृति में जिला स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मैच में मौना गढ़वा की टीम ने चेरो को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि अजय मंडी ने विजेता-उपविजेता टीम को शील्ड आदि देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चेरो और मौना गढ़वा के बीच खेला गया। जिसमें मौना गड़वा ने चेरो को 70-62 अंको के अंतर से पराजित किया। विशिष्ट अतिथि अमला प्रसाद ने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मौना गढ़वा के मुजफ्फर शेख को दिया गया। मैच के मुख्य निर्णायक चंद्रभान यादव, गोविन्द, जबकि मैच की कमेंट्री सुनील यादव और रामसमुज यादव ने किया। इस दौरान रामवीर यादव, राकेश यादव, शशांक यादव ऊर्फ लालबाबू, रामध्यान प्रसाद, रामसमुझ यादव, रामायन कुशवाहा,अर्जुन यादव, छोटू कुमार, जनार्दन यादव, हरिकेश सिंह, देवाजीत, गोलू, भोलू, अनिरुद्ध यादव, सोनू यादव, धीरज कुशवाहा, हंसनाथ यादव, रामसकल कुशवाहा, सूरज और संतोष यादव आदि मौजूद रहे।