{"_id":"695d4fc56eecef7a9f01049c","slug":"mathura-chhapra-and-vaishali-express-arrived-five-hours-late-deoria-news-c-208-1-deo1022-171960-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच घंटे विलंब से पहुंचीं मथुरा छपरा और वैशाली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच घंटे विलंब से पहुंचीं मथुरा छपरा और वैशाली एक्सप्रेस
Tue, 06 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
देवरिया रेलवे स्टेशन पर ठंड के चलते ठिठुरे लोग। संवाद
देवरिया/भटनी। कोहरा और धुंध का असर मंगलवार को भी रेल परिचालन पर बना रहा। मथुरा-छपरा एक्सप्रेस और नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पांच घंटे विलंब से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं।
इसके अलावा इस रूट की अन्य पांच ट्रेनें भी दो से चार घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
कोहरे में ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। मंगलवार को नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस पांच घंटे, काठगोदाम -हावड़ा बाघ एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई बांद्रा-गोरखपुर हम सफर एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-सहरसा जन साधारण एक्सप्रेस दो घंटे, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। भटनी रेलवे स्टेशन पर शिवेंद्र कुशवाहा, अजय कुमार तिवारी, जयराम यादव, शिवनारायण गुप्ता, योगेश्वर यादव ने बताया कि काम के सिलसिले में पटना जाने है। बाघ एक्सप्रेस से हाजीपुर जाना है। दोपहर के बाद तेज हवा के साथ कड़ाके की ठंड से बहुत परेशानी हो रही है।
मथुरा से छपरा जा रहे एक संदीप सिंह ने कहा कि सुबह पहुंचने वाली ट्रेन दोपहर बाद आई, कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार सीमित रखी जा रही है।