Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   master trainer trained

Deoria News: मास्टर ट्रेनर का हुआ अंतिम प्रशिक्षण

Wed, 10 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
master trainer trained
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

ट्रेनर को ईवीएम के कनेक्शंस, सीलिंग और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में कराया गया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकास भवन के गांधी सभागार में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए नामित मास्टर ट्रेनर का अंतिम प्रशिक्षण मंगलवार को प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने आगामी मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण सत्र को गुणवत्तापूर्ण बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की यह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। साथ ही मतदान प्रतिशत संकलन (एमपीएस) एप का प्रयोग भी चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत किए जाने की बात कही। यह बहुत जरूरी है कि समस्त मतदान कार्मिक उक्त समस्त तकनीकी और सैद्धांतिक चुनाव प्रक्रियाओं को समझ लें।
विज्ञापन

स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर शशांक शेखर द्विवेदी ने विस्तार से एमपीएस एप और उसके संचालन की समस्त प्रक्रियाओं के बारे में बताया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर निशेष कुमार गुप्ता ने मतदान प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी के कार्यों के बारे में बताया। चुनाव प्रक्रिया के संपादन के बाद लिफाफों/ईवीएम एवं अन्य दस्तावेजों को जमा करने संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर राधा कृष्ण शाही ने ईवीएम वीवीपैट के कनेक्शंस, सीलिंग और उससी कार्यप्रणाली के बारे में बताया। अंत में सभी मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण के लिए उपयोग में लाए गए ईवीएम सेट से कनेक्शंस और सीलिंग की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed