{"_id":"63e2a1bdd91d2a1dba77c579","slug":"mason-died-in-road-accident-deoria-news-c-7-1-46274-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में राजगीर की मौत, सब्जी खरीदने गया था बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में राजगीर की मौत, सब्जी खरीदने गया था बाजार
Wed, 08 Feb 2023 03:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Wed, 08 Feb 2023 03:35 PM IST
सार
रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से सब्जी खरीदने निकला राजगीर सोमवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गया। वह बनिएनी चौराहे से घर लौट रहा था कि चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे हुई।
क्षेत्र के भृगुसरी गांव के अरकसिया टोला निवासी नेबूलाल निषाद (50) राजगीर का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की देर शाम वह घर से पैदल सब्जी लेने के लिए बनिएनी चौराहे पर गए थे। इस दौरान एक चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी गौरीबाजार ले गए।
वहां सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन घरवाले दहाड़े मार कर रोने लगे। पत्नी रजावती देवी अस्पताल में शव से लिपट कर रोने लगीं। मृतक के चार लड़के और दो लड़कियां हैं। तहसील प्रशासन ने दुर्घटना का जायजा लिया। रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।