{"_id":"679a72f9d677577d8d05ed8e","slug":"masked-men-beat-up-couple-who-went-to-open-buffalo-deoria-news-c-208-1-deo1004-145887-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भैंस खोलने गए नकाबपोशों ने दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भैंस खोलने गए नकाबपोशों ने दंपती को पीटा
Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के सझवलिया गांव की घटना
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव में पहुंचे तीन नकाबपोश चोर प्रद्युम्न यादव की भैंस खोलकर लेकर जाने लगे। पत्नी ने शोर मचाया तो शोर सुनकर मौके पर पहुंचे प्रद्युम्न और उसकी पत्नी की नकाबपोशों ने जमकर पिटाई कर दी। हालांकि गांव के लोगों को अपने तरफ आता देख चोर रास्ते में ही भैंस छोड़कर भाग निकले। उधर, पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर चोरी कराने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटना के समय मौके पर पहुंचा था। गांव के लोगों पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। नकाबपोशों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।