फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   martyrs family demand to adopt village

शहीद के परिवार की ख्वाहिश, सीएम गोद लें गांव

Tue, 09 May 2017 11:54 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 09 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

शहीद प्रेमसागर के परिवार वालों की वैसे तो कई मांगें हैं लेकिन एक ख्वाहिश यह भी है कि उनके गांव टीकमपार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोद लें। उनका मानना है कि गांव को मुख्यमंत्री के गोद लेते ही टीकमपार विकास की दौड़ में आगे निकल आएगा। शहीद के घर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को डीएम सुजीत कुमार ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया। शहीद के बेटों, बेटियों और उनकी पत्नी ज्ञानती से भी बात की। हालचाल जाना और मांगों के बारे में पूछा। डीएम ने शहीद के बड़े बेटे ईश्वर चंद से कहा, अपनी मांगें लिखकर दे दो, जिले स्तर की समस्याएं वह दूर करा देंगे।

टीकमपार के दलित बस्ती के रहने वाले बीएसएफ जवान प्रेमसागर पिछले दिनों कश्मीर में शहीद हो गए। देश के दुश्मन उनके शव से सिर काट ले गए थे। परिवार वालों को उनकी शहादत पर गर्व तो है ही, साथ में पाकिस्तान के प्रति नफरत भी। शहीद के बेटे ईश्वर चंद ने कहा, उनकी मांगें जो पहले थीं, वही अब भी हैं। पापा के नाम पर गांव में स्मारक बने। गांव के किसी एक स्कूल का नाम शहीद प्रेमसागर के नाम पर रखा जाए। मुख्यमंत्री टीकमपार को गोद लें और उसे सरकारी नौकरी मिले। मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि पापा के ब्रह्मभोज से पहले उसके घर आएंगे। दो दिनों से अधिकारियों के हो रहे दौरों से लग रहा है कि मुख्यमंत्री वादा जरूर निभाएंगे। उसने बताया कि पापा का ब्रह्मभोज 15 मई को है। कई दिनों के सन्नाटा के बाद अब दलित बस्ती में रौनक लौटने लगी है लेकिन गांव वाले अब भी ग़म से उबर नहीं पाए हैं। 
विज्ञापन


दलित बस्ती के दिन बहुरने की उम्मीद
टीकमपार के दौरे पर गए डीएम सुजीत कुमार के साथ लोक निर्माण के अभियंता, एसडीएम भाटपाररानी और अन्य विभागों के अधिकारी भी थे। डीएम ने बिजली, पानी और सड़क आदि के बारे में शहीद के परिवार के अलावा गांव वालों से पूछताछ की। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर कहां उतेरगा, उस स्थान को भी देखा गया। उधर, डीएम के टीकमपार पहुंचते ही सफाई कर्मचारी भी सक्रिय हो गए। आनन-फानन दलित बस्ती में झाड़ू लगने लगा। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि चूंकि सीएम ने शहीद के परिवार वालों से ब्रह्मभोज से पहले आने का वादा किया है, इसलिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री कब आएंगे, तो उन्होंने कहा कि अभी तक कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने शहीद के परिवार को ढांढस बढ़ाया
देवरिया। गोरखपुर की महापौर डॉ. सत्या पांडेय ने मंगलवार को शहीद प्रेमसागर के परिवारवालों का ढांढस बंधाया। टीकमपार स्थित आवास में घरवालों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि उनके बलिदान को देशवासी याद करेंगे। उनके साथ डॉ. अजीत मिश्र, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, नवनीत, रजनीश तिवारी, अनुराग पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed