{"_id":"66256f9fc90c7e5cda0398f4","slug":"martyrs-due-to-farmer-movement-garib-rath-and-janseva-express-arrived-five-hours-late-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-123902-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किसान आंदोलन से शहीद, गरीब रथ व जनसेवा एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किसान आंदोलन से शहीद, गरीब रथ व जनसेवा एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन
-शादी समारोह में पंजाब व हरियाणा से लौट रहे यात्री हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पंजाब में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित किसानों के धरना के चलते पंजाब और हरियाणा रूट की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। रविवार को शहीद, सहरसा गरीबरथ और जनसेवा एक्सप्रेस करीब पांच घंटे विलंब से पहुंची। इसके चलते पंजाब और हरियाणा में नौकरी कर रहे लोगों और शादी समारोह में आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर कुछ ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है। इसके बावजूद पंजाब, हरियाणा और जम्मू रेलवे स्टेशन तक आने-जाने वाली ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इसी क्रम में अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा गरीबरथ और अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस करीब पांच घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
इसके चलते पूर्वांचल और बिहार से पंजाब में नौकरी कर रहे लोगों को अपने घर पहुंचने में इन दिनों बहुत परेशानी उठानी पड़ी। वहीं देवरिया, भटनी भाटपाररानी रेलवे स्टेशन से बिहार जाने वाले रेल यात्री घंटों प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन के इंतजार में समय गवां रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र चौबे ने बताया कि पंजाब में किसान आंदोलन से उस रूट की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। किसानों का धरना समाप्त होने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी।