{"_id":"5bccc028bdec22695d35f8f2","slug":"martyered-police-remembered","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद पुलिसकर्मी
deoria
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद किया गया। पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद पुलिसकर्मियों को शान बताया गया। देवरिया में निवास करने वाले चार शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारवालों को स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसपी एन. कोलांची ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज एवं प्रदेश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया, वे हमारी शान हैं। हर साल 21 अक्तूबर को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। कहा कि हमें अपने कर्तव्यों के प्रति अडिग रहना चाहिए। बदलते परिवेश में पुलिसवालों की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। हम सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी गणेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी वरुण मिश्रा, सीओ लाइंस शितांशु कुमार, सीताराम, बृजेंद्र राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय, सीओ रेडियो वालराम नीलम, आरआई संदीप कुमार राय, वाचक रामअवध, पीआरओ नवीन चौधरी एवं अन्य ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद देवरिया में निवास करने वाले शहीद बुद्धिराम यादव, जितेंद्र कुमार यादव, दिग्विजय सिंह, बलिराम कुशवाहा के परिजनों को स्मृति पत्र व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी ने उनसे कुशलक्षेम भी पूछा।