{"_id":"69b7187a6318faf4fe0363de","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-208-1-deo1043-177082-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
बखरा। थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में 25 वर्षीय एक विवाहिता की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा गांव निवासी अमरजीत प्रसाद की शादी रानी के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का मायका कुशीनगर जनपद अंतर्गत हाटा थाना क्षेत्र के पगरा गांव में है। परिजनों के अनुसार रविवार को दोपहर बाद अचानक रानी की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए परिवार के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।