फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against in-laws

Deoria News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर केस

Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against in-laws
भलुअनी। क्षेत्र के करौंदी के झंझवा टोला गांव निवासी सोनम देवी (20) पत्नी प्रदीप कुमार की बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मृतका की मां बनकटा थाना क्षेत्र के एकडंगा पंडित गांव निवासी अनीता पत्नी सुदर्शन की तहरीर पर केस दर्ज किया है। ससुरालियों ने किसी बात पर सोनम द्वारा फांसी लगा लेना, जबकि मायके पक्ष के लोग हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एकडंगा पण्डित गांव निवासी सुदर्शन के चार संतानों में सोनम सबसे बड़ी थी। उसकी शादी 18 नवंबर को करौंदी के झंझवा टोला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्व. मुन्ना प्रसाद से हुई थी। लोगों के अनुसार शाम को वह कमरे में फंदे से लटकी मिली। जानकारी होने पर अगल-बगल के लोग भी जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका की मां अनीता देवी की तहरीर पति प्रदीप, सास उर्मिला, नाम, पता अज्ञात ननद, भसुर और जेठानी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed