फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman committed suicide by hanging herself in her parental home

Deoria News: मायके में फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान

Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself in her parental home
भाटपाररानी क्षेत्र के मल्हनी गांव का मामला
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। मल्हनी गांव में मायके में रह रही विवाहिता ने शुक्रवार की रात पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मल्हनी निवासी विंदा यादव की बेटी बिट्टू यादव (24) का विवाह नवंबर 2024 में भटनी क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली दीक्षित निवासी रामनिवास यादव के पुत्र राकेश यादव के साथ हुई थी। विवाहिता मायके इसी माह भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह एक कमरे में सोने चली गई। शनिवार की सुबह उसके कमरे से नहीं निकलने पर परिजनों को शक हुआ।

कमरा खोल कर देखा तो वह पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर झूल रही थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि फंदा लगा कर एक महिला ने जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed